Connect with us

इटावा

इटावा की इटावा सदर विधानसभा में कौन किस पर भारी 2022 जीतने की तैयारी

UP Assembly Election 2022 (SamajwadiVoice.in)

उत्तर प्रदेश में इतिहास की दृष्टि के साथ-साथ राजनीतिक में भी इटावा एक महत्वपूर्ण जिला है। जिसमें 3 विधानसभा सीट इटावा सदर, भरथना और जसवंतनगर आती है। इटावा समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का गृह जनपद है। यमुना जी की तलहटी में बसा इटावा पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं। अखिलेश यादव की समाजवादी सरकार द्वारा बनवाया गया 350 एकड़ क्षेत्रफल में फैला लायन सफारी पार्क है। अंग्रेजों के समय का रेलवे स्टेशन और बस अड्डा भी है। इटावा में सुमेर सिंह का किला भी स्थित है। इस लेख में केवल इटावा सदर विधानसभा सीट की बात करेंगे।

इटावा सदर विधानसभा 23 साल तक सपा का अभेद किला

इटावा की सदर विधानसभा सीट पर 23 साल तक समाजवादी पार्टी का अभेद कब्ज़ा रहा हैं। जिसे कोई भेद नहीं पाया 1993 से लगातार समाजवादी पार्टी जीतती आई हैं। 2012 में इस सीट से सपा के रघुराज सिंह शाक्य विधायक थे। 2002 से 2007 में सपा के ही महेंद्र सिंह राजपूत विधायक रहे। लेकिन 2017 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरिता भदौरिया ने समाजवादी पार्टी के कुलदीप गुप्ता संटू को 17342 वोटों से हरा दिया था। सदर सीट पर 2022 का महामुकाबला होने जा रहा है। जिसमें समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में सीधी टक्कर होगी।

सदर सीट पर सैफई परिवार का अच्छा खासा दबदबा है। 2017 से पहले शिवपाल सिंह यादव इटावा का प्रत्याशी तय करते थे। लेकिन माना जाता है कि अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के बीच मनमुटाव के बाद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कुलदीप गुप्ता को इटावा सदर से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी घोषित करवाया था।

इटावा सदर विधानसभा से 2022 चुनाव के प्रत्याशी

इटावा सदर विधानसभा से अभी किसी भी पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। लेकिन समाजवादी पार्टी की तरफ से लीलावती राजपूत प्रत्याशी की रेस में सबसे आगे बताई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सरिता भदौरिया को ही टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है।

विधानसभा इटावा के चुनावी आंकड़े

इटावा सदर सीट पर कुल मतदाता 3 लाख 39 हजार 750 है। पुरुष मतदाता 187147,, महिला मतदाता 152603 है।

इटावा सदर विधानसभा के जातिगत आंकड़े

जातिअनुमानित जातीय आंकड़े
ब्राह्मण65 हजार
ठाकुर38 हजार
वैश्य25 हजार
यादव40 हजार
लोधी36 हजार
मुस्लिम45 हजार
शाक्य26 हजार
कुर्मी8 हजार
अन्य25 हजार

इटावा सदर विधानसभा चुनाव 2017 का परिणाम

स्थानप्रत्याशीपार्टीवोटवोट (%)
1.सरिता भदौरियाभारतीय जनता पार्टी91,23441.28%
2.कुलदीप गुप्ता संटूसमाजवादी पार्टी73,89233.44%
3.नरेन्द्रनाथ उर्फ बब्लू चौधरी बहुजन समाजवादी पार्टी43,57719.72%
जीत का अंतर- 17,342

इटावा सदर विधानसभा चुनाव 2012 का परिणाम

स्थानप्रत्याशीपार्टीवोटवोट (%)
1.रघुराज सिंह शाक्यसमाजवादी पार्टी74,87437.37%
2.महेन्द्र सिंह राजपूतबहुजन समाजवादी पार्टी68,61034.25%
3.अशोक दुबे भारतीय जनता पार्टी2771613.83%
जीत का अंतर- 6,264

इटावा विधानसभा सीट पर अब तक के विजेताओं की सूची

क्रम संख्याबर्षबिजेतापार्टी
11.2017सरिता भदौरियाभारतीय जनता पार्टी
10.2012रघुराज सिंह शाक्यसमाजवादी पार्टी
9.2007महेन्द्र सिंह राजपूतसमाजवादी पार्टी
8.2002महेन्द्र सिंह राजपूतसमाजवादी पार्टी
7.1996जयवीर सिंह भदौरियाभारतीय जनता पार्टी
6.1993जयबीर सिंह भदौरियासमाजवादी पार्टी
5.1991अशोक दुबेभारतीय जनता पार्टी
4.1989अतुल कुमार दुबे उर्फ अतुल आक्रोशकांग्रेस
3.1985सुखदा मिश्राकांग्रेस
2.1980सुखदा मिश्रा….
1.1972सत्यदेव त्रिपाठीजेएनपी

जरूर पढ़े :- मैनपुरी की करहल विधानसभा में कौन किस पर भारी 2022 जीतने की तैयारी करे

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- मैनपुरी विधानसभा सीट पर कौन किस पर भारी 2022 जीतने की तैयारी

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Facebook

Categories

Advertisement

Trending