Connect with us

इटावा

इटावा की जसवंत नगर विधानसभा में कौन किस पर भारी 2022 जीतने की तैयारी

UP Assembly Election 2022 (SamajwadiVoice.in)

इटावा जिले की जसवंत नगर विधानसभा हाईप्रोफाइल विधानसभा है जहां से 1967 में नेताजी मुलायम सिंह यादव ने पहला चुनाव लड़ा था। जसवंत नगर से लगातार नेता जी ने कई चुनाव जीतने के बाद 1996 में यह सीट शिवपाल सिंह यादव को सौंप दी। शिवपाल सिंह यादव 1996 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं।

तीन तहसीलों सैफई,ताखा और जसवंत नगर तहसील से मिलकर बनी जसवंत नगर विधानसभा की अधिकतरआबादी गांवों में निवास करती है। पिछड़ा वर्ग के लोगों का दबदबा है। जिसमें यादव मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। शाक्य, लोधी, पाल, राजपूत, निषाद, कहार, सविता के अलावा एससी कैटेगरी में जाटव, कोरी, धानुक समाज की संख्या भी काफी हैं। ब्राह्मण, ठाकुर कम संख्या में हैं। इस सीट पर कहा जाता है कि पिछड़े वर्ग का समाज जिस ओर जाता है, उसी की जीत हो जाती हैं।

जरूर पढ़े :- इटावा की इटावा सदर विधानसभा में कौन किस पर भारी 2022 जीतने की तैयारी

पहली बार 1967 में विधायक बने मुलायम सिंह यादव

इटावा की जसवंतनगर सीट पर पहली बार 1957 में चुनाव हुआ था। 1962 के चुनाव में यहां से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी यानी पीएसपी के टिकट पर नत्थू सिंह यादव पहली बार विधायक बने। वही नत्थू सिंह यादव हैं जो मुलायम सिंह यादव को राजनीति में लेकर आए और उन्हें 1967 में पीएसपी से जसवंतनगर से टिकट दिलाया था। मुलायम सिंह यादव पहली बार जसवंतनगर सीट से ही विधायक बने। हालांकि 1969 में मुलायम सिंह यादव को कांग्रेस के बिसंभर सिंह यादव से चुनाव हरा दिया था। उसके बाद 1974 में मुलायम सिंह भारतीय क्रांति दल यानी बीकेडी के टिकट पर मैदान में उतरे और बिसंभर को पटखनी दे दी। उसके बाद फिर 1980 में बलराम सिंह यादव ने मुलायम सिंह यादव को हरा दिया। इस सीट पर मुलायम की यह आखिरी हार थी। उसके बाद नेताजी की लगातार जीत की पताका लहराती रही।

1980 से मुलायम सिंह यादव की पारिवारिक सीट

1980 के बाद नेताजी मुलायम सिंह यादव को कोई हरा नहीं पाया। उनका विजय रथ तेज रफ्तार से दौड़ता रहा हालांकि उनकी पार्टी बदलती रही कभी उन्होंने लोक दल से चुनाव लड़ा तो कभी जनता दल और फिर जनता पार्टी और उसके बाद 1992 में नेता जी मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी बनाई और 1993 में साइकिल के चुनाव चिन्ह से मैदान में उतर गए और भारी बहुमत से जीते। उसके बाद 1996 में नेता जी ने अपनी सीट छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव को सौंप दी तब से वह लगातार इसी सीट से विधायक हो रहे हैं।

जब हुआ ‘मुलायम से मुलायम’ का मुकाबला

जसवंत नगर विधानसभा और मुलायम सिंह यादव एक ऐसी दिलचस्प कहानी जिसमें मुलायम से मुलायम का ही मुकाबला हो गया। दरअसल 1989 के चुनाव में नेताजी मुलायम सिंह यादव के सामने उनके ही नाम राशि व्यक्ति ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। तब नेता जी मुलायम सिंह यादव को अपने पिता सुघर सिंह यादव का सहारा लेना पड़ा हालांकि मुलायम सिंह यादव को उस चुनाव में 65597 वोट मिले थे जबकि उनके नामराशि वाले प्रतिद्वंदी को मात्र 1032 वोट मिले थे। वहीं 1991 में भी थे जब जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ कर मुलायम सिंह यादव जसवंतनगर सीट से चुनाव जीते तो उन्हें 47765 वोट मिले। जबकि उनके नामराशि वाले को केवल 328 वोट मिले।

जसवंत नगर विधानसभा से 2022 चुनाव के प्रत्याशी

2022 के चुनाव के लिए अभी किसी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। लेकिन बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। इसका कारण है क्योंकि अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव यह परंपरागत सीट है। अखिलेश यादव खुले मंच से बार-बार कहते रहते हैं कि जसवंत नगर सीट उन्होंने चाचा के लिए छोड़ दी है।

स्थानपार्टीप्रत्याशी (बिधानसभा चुनाव 2022)
1.समाजवादी पार्टी…….
2.प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया)…….
3.भारतीय जनता पार्टी……
4.बहुजन समाजवादी पार्टी……..

जसवंत नगर विधानसभा चुनाव 2017 का परिणाम

स्थानप्रत्याशीपार्टीवोटवोट (%)
1.शिवपाल सिंह यादवसमाजवादी पार्टी126834 54.43%
2.मनीष सिंहभारतीय जनता पार्टी74218 31.85%
3.दुर्वेश कुमार शाक्यबहुजन समाजवादी पार्टी2450910.52%
जीत का अंतर- 1968

जसवंत नगर विधानसभा चुनाव 2012 का परिणाम

स्थानप्रत्याशीपार्टीवोटवोट (%)
1.शिवपाल सिंह यादवसमाजवादी पार्टी133563 61.90%
2.मनीष यादवबहुजन समाजवादी पार्टी52479 24.33%
3.राकेश पालभारतीय जनता पार्टी127085.89%
जीत का अंतर- 52616

जसवंत नगर विधानसभा सीट पर विजेताओं की सूची

क्रम संख्याबर्षबिजेतापार्टी
11.2017शिवपाल सिंह यादवसमाजवादी पार्टी
10.2012शिवपाल सिंह यादवसमाजवादी पार्टी
9.2007शिवपाल सिंह यादवसमाजवादी पार्टी
8.2002शिवपाल सिंह यादवसमाजवादी पार्टी
7.1996शिवपाल सिंह यादवसमाजवादी पार्टी
6.1993मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी
5.1991मुलायम सिंह यादवजेपी
4.1989मुलायम सिंह यादवजनता दल
3.1985मुलायम सिंह यादवएलकेडी
2.1980बलराम सिंह यादवकांग्रेस (I)
1.1977मुलायम सिंह यादवजेएनपी

जरूर पढ़े :- मैनपुरी की करहल विधानसभा में कौन किस पर भारी 2022 जीतने की तैयारी करे

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- मैनपुरी विधानसभा सीट पर कौन किस पर भारी 2022 जीतने की तैयारी

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Facebook

Categories

Advertisement

Trending