चर्चित खबरें

विकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाले विकास दुबे की एक नई तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल पूर्व आईएएस सूर्यप्रताप सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक तस्वीर साझा की है जिसमें प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक और विकास दुबे एक साथ नजर आ रहे हैं।

सूर्यप्रताप सिंह ने उनकी फोटो साझा करते हुए लिखा, उत्तरप्रदेश सरकार के क़ानून मंत्री ब्रजेश पाठक और विकास दुबे एक साथ। ये रिश्ता क्या कहलाता है?

जरूर पढ़े :- कानपुर के शातिर अपराधी विकास दुबे का भजपा कनेक्शन

एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने सवाल पूछा, ‘अब क्या क़ानून मंत्री के ऊपर मुक़दमा करवाएंगे योगी सरकार? क्या उन्हें मंत्री परिषद से बर्खास्त करेंगे? मेरे जैसे सामान्य व्यक्ति पर एक सवाल पूछने पर मुक़दमा करने वाले अब कहाँ गए? एक मंत्री को बचाने के लिए अब पूरी मीडिया लग गयी है। क्या विकास दुबे को भाजपा का खुला संरक्षण है?’ अब क्या क़ानून मंत्री के ऊपर मुक़दमा करवाएँगे योगी सरकार? क्या उन्हें मंत्री परिषद से बर्खास्त करेंगे? मेरे जैसे सामान्य व्यक्ति पर एक सवाल पूछने पर मुक़दमा करने वाले अब कहाँ गए? एक मंत्री को बचाने के लिए अब पूरी मीडिया लग गयी है। क्या विकास दुबे को भाजपा का खुला संरक्षण है?

जरूर पढ़े :- यूपी में गांजे की सब्जी खाकर बेहोश हुआ परिवार तो अखिलेश यादव ने किया मजेदार Tweet

जरूर पढ़े :- डिम्पल यादव ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादियों से की अपील

Click to comment

Trending

Exit mobile version