समाजवादी पार्टी खबरें

प्रदेश में विकास ठप बीजेपी सरकार ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया :- अखिलेश यादव

लखनऊ :- समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है
कि बीजेपी सरकार ने प्रदेश को बर्बादी के मुहाने पर खड़ा कर दिया है।
सड़क से लेकर ट्रेन तक, शहर से लेकर गांवतक जिधर देखिये अव्यवस्था और अराजकता का माहौल हैं।
समाज का हर तबका निराश और परेशान है।
प्रदेश का गरीब भुखमरी का शिकार है।
मजदूरों की रोजी-रोटी छिन गई है।

प्रदेश में विकास ठप है अखिलेश यादव


किसान, नौजवान की आंखों के आगे अंधेरा है।
प्रदेश में विकास ठप है।
अब आखिर, परेशानी व हताशा में डूबे लोग जाएं तो कहां जाएं?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा अब तो खुद उपराष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि गरीब, दिहाड़ी मजदूर, किसान और छोटे कारोबारी सभी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
सरकार की गलत नीतियों के शिकार ये लोग सरकारी बेरुखी झेल रहे हैं। जनता के सुख-दुख से भाजपा का कोई मतलब नहीं है। वह तो बस सत्ता से ही वास्ता रखती है। श्रमिक और कारोबारी तंगहाली में आत्महत्याएं कर रहे हैं। व्यापार चौपट है। समाजवादी पार्टी वैश्विक महामारी के नियंत्रण के बाद भाजपा की कुनीतियों व जन समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरेगी।

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

चर्चित खबरें लॉकडाउन में अखिलेश यादव के लैपटॉप बने रोजी-रोटी कमाने का जरिया

Click to comment

Trending

Exit mobile version